क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में स्टार क्लब ने कैमूर यूथ को हराया!

SHARE:

कैमूर/भभुआ/ब्रजेश दुबे):

भभुआ शहर के जगजीवन स्टेडियम में कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का आठवां मैच स्टार क्रिकेट क्लब देवहलिया और कैमूर युथ क्रिकेट क्लब भभुआ के बीच शनिवार को खेला गया। जिसमे स्टार क्रिकेट क्लब,देवहलिया ने कैमूर युथ क्रिकेट क्लब को पांच रन से हरा दिया। सुबह स्टार के कप्तान तौफीक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजों के सामुहिक प्रयास और कैमुर युथ की दिशाहीन गेंदबाजी से निर्धारित 30 ओवरों के मैच में 27.2 ओवरों में सभी विकेट खोकर 146 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। जवाब में 147 विजयी रनों का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी कैमूर युथ सीसी के बल्लेबाजों ने साहसिक प्रदर्शन करते हुए टीम को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया। लेकिन स्टार सी सी के खिलाड़ियों ने अंत तक हौसला नहीं छोड़ा और अंततः जीत हासिल करने में कामयाब रहे। इधर कैमुर युथ ने पुरे 30 ओवर में 9विकेट खोकर 141 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्टार सी सी के कप्तान तौफीक को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन (18 रन और 4 विकेट) के लिए जिले के सचिव अजय कुमार सिंह ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग आलोक कुमार व संदीप साहनी और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया। मैच के दौरान काफी संख्या मे दर्शक सहित खिलाड़ी अनुभव, शुभम, उत्सव, प्रदीप, शशि सिंह, सुधीर,बिहारी,नीरज यादव,रोहित रोबोट,प्रियांशु,आमिर इकबाल, आदर्श मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment