कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
बाइक सवारों ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गयी। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। यह घटना कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र की बतायी जाती है। मोहनिया के अमरपुरा गांव के पास बाइक सवार दो युवक ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इस घटना में बाइक पर बैठे मोहनिया के बम्हौर गांव निवासी विनीत तिवारी के पुत्र आयुष पाण्डेय की मौत हो गयी। वहीं गंभीर रूप से घायल घायल रतवार गांव के अयोध्या पाण्डेय के पुत्र हरिओम पाण्डेय का इलाज वाराणसी में चल रहा है। इस मामले में पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पकड़ कर थाने ले गयी। इधर जैसे ही परिजनों को आयुष के मौत की सूचना मिली परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।




