बेगुसराय अपहरण मामले में केस नहीं उठाने पर जान मारने की धमकी!

SHARE:

प्रशांत कुमार की रिपोर्ट :-

बेगुसराय:- बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत के मराची खुर्द गांव में अपहरण मामले में केस नहीं उठाने को लेकर जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। मामले को लेकर पीड़िता मराची खुर्द गांव निवासी बबलू राय की पत्नी रंजू देवी ने बछवाड़ा थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत किया है । तेरी ताले बछवारा थाना पुलिस जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने आवेदन में बताया कि बीते वर्ष 6 अक्टूबर 2021 को मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाबत मैंने अपहरणकर्ता के खिलाफ बछवाङा थाना कांड संख्या 226/ 21 में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसको लेकर मराची खुर्द गांव निवासी रामचंद्र राय के पुत्र रामबाबू राय और टिंकू राय एवं कद्राबाद गांव निवासी कन्हैया राय के पुत्र पिंटू राय समेत उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी गांव निवासी लखन राय के पुत्र लक्ष्मण राम ने दिनांक 2 दिसम्बर.2022 को संध्या करीब 6:00 बजे मेरे घर पर आकर केस नहीं उठाने को लेकर गाली गलौज करते हुए मेरे साथ मारपीट किया । साथ ही उक्त व्यक्तियों के द्वारा गले से मंगलसूत्र एवं जरूरी कार्य के लिए रखा तीस हजार रुपए नगद भी छीन लिया गया। वही केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बछवाड़ा थाना पुलिस से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है । मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है । मामले की छानबीन कर उक्त व्यक्तियों के खिलाफ थाना कांड संख्या 319/22 में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को ले जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी कानून के शिकंजे में होगा ।

Join us on:

Leave a Comment