बेगुसराय वीरपुर मोहनपुर पथ का शिलान्यास किया गया!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट!

बेगुसराय :- वीरपुर नगर विधायक कुंदन कुमार ने गुरुवार को बहुप्रतीक्षित वीरपुर-मोहनपुर पथ का ग्रामीणों की मौजूदगी में नारियल फोड़कर शिलान्यास किया।इस सड़क का निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा किया जाएगा।इसके निर्माण में 3 करोड़ 33 लाख 19 हजार 278 रुपए खर्च किए जाएंगे।लगभग 5 किलोमीटर की बहुप्रतीक्षित सड़क का शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचेने पर विधायक का ग्रामीणों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत किया गया और इस सड़क निर्णय कार्य के लिए ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया।विधायक ने कहा कि यह सड़क 35 वर्षों से उपेक्षित था।चुनाव के दौरान हमने कहा था कि विधायक बनते ही इस सड़क का कायाकल्प कर दिया जाएगा,जो आज रंग ला रहा है।उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 के मार्च में यह सड़क बनकर तैयार हो जाएगा और इस पर गाड़िया दौड़ने लगेगी।इस सड़क के बन जाने से इस क्षेत्र के अलावा बेगूसराय व समस्तीपुर जिले के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि इसका निर्माण कार्य काफी गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि एक विधायक एक वर्ष में विकास की योजनाओं के लिए मात्र 3 करोड़ की राशि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई जाती है।इसमें भी एक साल वैश्विक महामारी कोरोना में ही बीत गए।यह दूसरा वर्ष मेरे कार्यकाल का गुजर रहा है।इसमें इस प्रखंड के अन्य पंचायतों में सड़क,
पुस्तकालय,विद्यालयों की चाहरदीवारी,आदि का कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष मेरे द्वारा किए गए कार्य का प्रगति कार्ड जारी किया जाता है।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य,शिक्षा,बिजली,पानी कृषि सहित सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करायी जाएगी।ग्रामीणों ने बताया कि 1987 में इस सड़क का जीर्णोद्धार किया गया था।उसके बाद 1995 में तत्कालीन विधायक के द्वारा शिलान्यास किया गया।कुछ ही दिनों बाद सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ होते ही किसी कारण वश संवेदक की हत्या कर दी गई थी।उसके बाद से लगातार इस सड़क के निर्माण में ग्रहण लग गया था।तब से आज तक जनप्रतिनिधियों का प्रयास जारी रहने के बावजूद भी कार्य अधर में लटका था।आज नगर विधायक कुंदन कुमार के नेतृत्व में इस सड़क का शिलान्यास होने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।हालांकि कुछ लोग अभी भी इसके निर्माण कार्य पूरा होने तक अचंभित रह रहे हैं।मौके पर बीडीओ अरुण कुमार निराला,सीओ
ललिता कुमारी,बीजेपी के जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती,मुखिया
दीपक कुमार,पूर्व मुखिया राम प्रवेश सिंह,पंकज कुमार सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन,
अमीत कुमार पप्पु,रंजीत कुमार पप्पू
प्रमोद चौधरी आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment