मानस चंद्र सेतु , मधेपुरा
गुजरात एवं कुढनी विधानसभा चुनाव में प्रचण्ड जीत के अवसर पर भाजपा मधेपुरा के द्वारा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार के नेतृत्व में विजय जुलूस स्थानीय कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता का जथ्था भारत माता की जय, वंदे मातरम, भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, जेपी नड्डा जिंदाबाद आदि गगन भेदी नारों से शहर के विभिन्न मार्ग विश्व विधालय चौक, काँलेज चौक, सुभाष चौक होते हुए कर्पुरी चौक पर सभा में तब्दील हो गया।
विजय जुलूस में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार, गुलज़ार कुमार बंटी, दिलीप सिंह, जिला महामंत्री जटाशंकर कुमार, कार्यालय मंत्री राजीव कुमार, जिला मीडिया प्रभारी सह आई टी सेल जिला संयोजक अभिषेश कुमार साह, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, मंडल अध्यक्ष मधेपुरा ग्रामीण पश्चिमी दिलीप कुमार दीपक, मंडल अध्यक्ष मधेपुरा ग्रामीण पूर्वी अनमोल मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलशाद आलम, कंचन कुमार, अंकित सिंह, अनंत प्रताप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जुलूस में भाग लिये।




