रवि शंकर शर्मा :-
मोकामा टाल पहुँचे पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह
कहा सरकार को हरहाल में टाल का ड्रेनेज़ सिस्टम करना होगा दुरुस्त
पूर्व कृषि मंत्री सुधकार सिंह ने मोकामा टाल का आज दौड़ा किया, उल्लेखनीय है की मोकामा टाल में जल जमाव के कारण पिछले 5 वर्षों से हजारों बीघे की जमीन में फ़सल बुआई नहीं हो पा रही है जिससे यहाँ के किसान काफी परेशान हैं!
और अपना दर्द विभिन्न माध्यमों से सरकार तक पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं!
इसी क्रम में ज़ब टाल के किसानों की व्यथा पूर्व कृषि मंत्री तक पहुँची तो आज वे मोकामा पहुँचे और मरांची गाँव होते हुये टाल क्षेत्र का मुआयना किया!
उन्होंने पाया की किसानों की चिंता वाजिब है, यहाँ के किसान वाकई बहुत परेशान हैं, उन्होंने यहाँ के किसानों को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है!

चलते चलते उन्होंने कहा की सरकार को हर हाल में टाल का ड्रेनेज़ सिस्टम दुरुस्त करना होगा, तभी टाल के किसानों का कल्याण संभव है!
सुधाकर सिंह के साथ मोकामा तथा मरांची के कई किसान, व जनप्रतिनिधि ने भी टाल का दौरा किया!
Byte :- सुधाकर सिंह, पूर्व कृषि मंत्री




