जयमाला के दौरान विवाद,शादी छोड़ थाना पहुंचा दूल्हा , पुलिसवालो ने मनाकर कराई शादी!

SHARE:

रिपोर्ट-आदित्यानंद आर्य

सीतामढ़ी के नगर थाना क्षेत्र के भासर मच्छा गांव में आयोजित एक शादी समारोह में जयमाला के दौरान वर वधु पक्ष के बीच हुए विवाद के बाद शादी छोड़ दूल्हा संग बारात फरार हो गया। जिसके एक दिन बाद मंगलवार को वर पक्ष के लोग नगर थाना पर वधु पक्ष पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंचे। हालाकि इस मामले में जब पुलिस ने तहकीकात के बाद दोनो पक्षों के लोगो को समझा बुझा कर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी करवा दिया गया। बतादे की भासर मच्छा निवासी प्रमोद सिंह की लड़की चांदनी कुमारी की शादी सहियार थाना क्षेत्र घोगरहा निवासी प्रकाश महतो के पुत्र गुड्डू कुमार के साथ तय हुई थी। सोमवार को अपने बारातियों के साथ गुड्डू लड़की वाले के दरवाजे पर पहुंचा जहां बाराती का वधु पक्ष की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। बताया जाता है की जयमाला के बाद बाराती पक्ष और गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हुआ था। जबतक लोग इसे शांत करा पाते दोनो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट की होने लगी। जिसके बाद लड़का समेत बाराती दरवाजे से लौट गए। वही मंगलवार को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर पहुंच शादी को संपन्न कराने की बता कही। दोनो पक्ष के लोग तैयार भी हो गए और नई तारीख निकलने में जुट गए। वही मंगलवार की देर शाम दूल्हा गुड्डू कुमार समेत परिवार के अन्य लोग नगर थाना पर मारपीट की प्राथमिक दर्ज कराने पहुंचे। जिसकी जानकारी मिलने पर लड़की के पिता प्रमोद सिंह समेत गांव के लोग थाना पहुंचे। जहां पुलिस द्वारा दोनो पक्षों की बात सुनने के बाद दोनो में मेल करा शादी करने की बात कही गई। जिसके बाद देर शाम थाना परिसर स्थित शव मंदिर में रीति रिवाज के साथ दोनो की शादी करा दी गई।

बाइट…….. उमेश कुमार सिंह, स्थानीय ग्रामीण

Join us on:

Leave a Comment