लड़की को भगाने समेत अलग अलग मामले में पांच लोगों को कुदरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

लड़की को भगाने मामले समेत अलग अलग मामले में कैमूर जिले के कुदरा थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये सभी पांचों को पुलिस कुदरा थाने लेकर आयी। जहां संबंधित मामले में कागजी कार्रवाई करते हुए सभी पांचों लोगों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शराब का सेवन करने के मामले में कुदरा बाजार से पुलिस ने हरिद्वार पासवान के पुत्र सरोज पासवान को गिरफ्तार किया गया। वहीं कुदरा के एक गांव से नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया। चार लोगों में एक महिला है। इन चार लोगों की पहचान सोनाव गांव की तारा मुनि देवी, मदन चौधरी, कलेंडर चौधरी एवं संजीत कुमार शामिल है। वहीं इस मामले में अभी एक आरोपी फरार चल रहा है। इसकी जानकारी कुदरा पुलिस ने दी।

Join us on:

Leave a Comment