कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, नगर इकाई भभुआ और मोहनियाँ द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में भभुआ नगर इकाई के शती माता मंदिर के सामुदायिक भवन में तैलचित्र पर और मोहनियाँ नगर इकाई के चाँदनी चौक पर स्मृति पर बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर जी को माल्यार्पण कर पुण्यतिथि को मनाया गया। जिला संयोजक आलोक श्रीवास्तव ने कहा की बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अपने जीवन में बहुत ही संघर्ष करके अपना जगह बनाया और पिछड़े वंचित लोगों को उनका हक दिलाया। बाबा साहब सभी को एक साथ लेकर चले।प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महानन्द पाण्डेय ने कहा कि एक समय था जब लोग छुआछूत मानते थे उसके बाद भी बाबासाहेब आंबेडकर को प्रतिभान देखते हुए अन्य समाज के लोग उनके पढ़ाई का खर्च के साथ विदेश भेजकर उनको शिक्षा दिलाने का काम किया। इस बात से साबित होता है कि भारत में कभी छुआछूत नहीं रहा है यह विदेशी आक्रमणकारियों का उपज रहा है। इसलिए हम सभी को सामाजिक समरसता के साथ आगे बढ़ना होगा यही बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में मोहनियाँ नगर मंत्री रिशु उपाध्याय, प्रिंस सिंह, धनजीत, रामानंद पाण्डेय, सौरभ मिश्रा, सत्यम उपाध्याय, हिमांशु , प्रतीक , सत्यम, अनुराग कुमार, लव मिश्रा ,रितिक सिंह, कुश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।




