लिच्छवी भवन में मनाया गया संविधान दिवस समारोह!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

रविवार को कैमूर जिले के भभुआ शहर के लिच्छवी भवन में संविधान दिवस मनाया गया। इसके लिए लिच्छवी भवन में समारोह आयोजित किया गया था। समारोह में काफी संख्या में लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम का उदघाटन भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने किया।

मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ प्रोफेसर इंदू चौधरी मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राजगृहि प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का संचालन सिविल कोर्ट भभुआ के अधिवक्ता मुन्ना प्रसाद ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शशि कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में सचिव बद्री प्रसाद, श्रवण कुमार, ब्रजकिशोर राम समेत कई मौजूद रहें। संविधान दिवस पर चर्चा किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि संविधान सभा ने भारत के संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में बनाया गया.

Join us on:

Leave a Comment