कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
चैनपुर के जगरीयां गांव मे आपसी विवाद को लेकर मारपीट, युवक की हालत गंभीर
कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के जगरिया गांव पड़ता है। जगरियां गांव में रविवार को आपसी विवाद में दो पक्षों में पहले तू तू मैं मैं हुई और उसके बाद यह मामला मारपीट तक पहुंचा। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष में से एक पक्ष का एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक जगरीयां गांव निवासी किशोर कुमार का 18 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार है। घटना के बाद परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल हुए युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ लाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा युवक को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।




