विनर क्रिकेट क्लब ने साईंभारती क्रिकेट क्लब को 88 रन से हराया!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जुनियर डिवीजन जिला क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला रविवार को खेला गया। यह मुकाबला शहर के जगजीवन स्टेडियम में खेला गया। इसमें विनर क्रिकेट क्लब ने साईं भारती क्रिकेट क्लब को 88 रन से हरा दिया। सुबह विनर के कप्तान हरिओम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 30 ओवरों में 7 विकेट खोकर 207 रन बनाये। इसमें हरिओम ने 51 गेंदो में 10 चौके और 1 छक्के की सहायता से 66 रन बनाए। इसके अलावा नरेंद्र जाडेजा ने 30 गेंदो पर 34 रन, विवेक यादव ने 30 गेंदो पर 32 रन, विराज सिंह ने 27 गेंदो पर 29 रन तथा श्रीजह सिमंत ने 24 गेंदो में 20 रनों का योगदान दिया। साईं भारती की ओर गेंदबाजी करते हुए आनंद, नमन और शिव कुमार ने क्रमशः 23-47 और 32 रन खर्च करके 2-2 विकेट तथा राज तिवारी ने 1 विकेट हासिल किया।
जवाब में 208 विजयी रनो का लक्ष्य लेकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साईं भारती सीसी की पुरी टीम विनर सी सी के कसी हुई गेंदबाजी के समक्ष बिखर गई और 24.5 गेंद में मात्र 115 रन बनाकर ऑलआऊट हो गई। इसमें आनंद ने 46 गेंद में 32 रन, अर्पित आनंद ने 34 गेंद में 25 रन और अमन ने 12 रन बनाये। विनर सीसी के गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी किया जिसमें माखन सिंह ने 4.5 ओवर में 25 रन देकर 3, राधेकृष्ण ने 5 ओवर में 27 रन खर्च करके 3, मो.इस्तेखार ने 2 और नरेंद्र जाडेजा व विराज ने 1-1 विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विनर सी सी के कप्तान हरिओम को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए जिले के वरीय खिलाड़ी संजय सिंह पटेल ने प्रदान किया। मैच में अंपायरिंग भानू पटेल व अनुभव सिंह और ऑफलाइन स्कोरिंग सौरव कुमार तथा ऑनलाइन स्कोरिंग आर्यन पटेल ने किया। मैच के दौरान संघ के सचिव अजय कुमार सिंह और वरीय खिलाड़ी श्याम सुंदर जायसवाल सहित अमृत चौबे,अंशुल,हिमांशु सिंह,बिल्लू, शशी सिंह,हरीओम, प्रियांशु,प्रदीप, सुधीर, बिहारी, सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

Join us on:

Leave a Comment