ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
बैंड बाजा बारात के बीच पहुंची पुलिस
जश्न के बीच – पुलिस ने शादी रुकवाया
14 साल की नाबालिग की हो रही थी शादी – कार्ड बंट गए , तैयारियां पूरी थी
शादी और मंडप की तैयारी के बीच शादी रुकवाने पर पुलिस अड़ गई
नाबालिग लड़की की हो रही शादी की खबर पर पहुंची थी पुलिस – शादी रुकवाया
हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर में शादी में पुलिस का हाई वोल्टेज ड्रामा दिखा , जंहा शादी के जश्न के बीच अचानक पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दिया ..
शादी वाले माहौल में … आपने बैंड बाजा बारात की कई तस्वीर देखि होगी
शादियों के न्योते पर लोग पहुँचते है … और जश्न में शामिल होते है
लेकिन हाजीपुर में शादी के माहौल और बैंड बाजा बारात के बीच पुलिस को इंट्री मारनी पड़ी और पुलिस शादी रुकवाने पर अड़ गई …
शादी वाले घर में बैंड बाजा बारात , मंडप के साथ तैयार पकवान की पूरी तैयारियों के बीच बिन बुलाई पहुंची पुलिस के पहुँचने के बाद हाई वोल्टेज ड्रामा दिखा …
दरअसल हाजीपुर सदर थाना पुलिस को खबर मिली की इलाके में एक नाबालिग लड़की की शादी कराई जा रही है ….
थाने की पुलिस को कुछ लोगो ने खबर दी की हरेंद्र राय अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी की शादी करवा रहा है …. पुलिस को शादी वाली लड़की के दस्तावेज मिले जिसमे लड़की की उम्र महज 14 साल थी ….
खबर पुख्ता होते ही पुलिस टीम शादी वाले घर पर आ धमकी और शादी रुकवाने की जिद पर अड़ गई ….
सदर थाना क्षेत्र के लालपोखर इलाके में हो रहे इस शादी वाले घर में पूरी तैयारी हो चुकी थी … दरवाजे पर सजावट थी , मंडप तैयार था … बारात और मेहमानो के लिए खाने का पूरा इंतजाम हो चुका था
लेकिन ऐन मौके पर इंट्री मार चुकी पुलिस शादी रुकवाने को अड़ गई और लड़की के घरवालों को धमकाती दिखी ….
पुलिसिया खौफ और कानून के पचड़े में फंसता देख लड़की के घरवालों ने हथियार डाल दिया और शादी नहीं करने का भरोसा दिया , जिसके बाद पुलिस टीम वापस हुई ….
शादियों वाले इस माहौल में जश्न की कई तस्वीरें सामने आती रहती है …
लेकिन जश्न में पुलिसिया खलल वाली इस खबर की भी खूब चर्चा हो रही है ..




