अलग मिथिला राज्य की माँग को लेकर स्टूडेंट यूनियन का राजभवन मार्च!

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

अलग मिथिला राज्य बनाने की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर जो मिथिला स्टूडेंट यूनियन के जो छात्र हैं वह राजभवन मार्च निकाल रहे और सीधे तौर पर उनकी मांग है कि हमारा रहन-सहन खान-पान अलग है तो हमें एक अलग मिथिला राज्य चाहिए इसमें लखीसराय किशनगंज खगड़िया कटिहार बांका शिवहर दरभंगा मधुबनी जैसे तमाम मिथिला क्षेत्र के जो छात्र हैं वह हाथों में पोस्टर बैनर लिए सड़कों पर उतर चुके हैं और राजभवन जाने की कोशिश करें हालांकि पुलिस ने उन्हें पटना के जेपी गोलंबर पर रोक दिया है और पूरी बैरिकेडिंग कर उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है लेकिन जो छात्र हैं जो मिथिला राज्य की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हैं उनका जोश थमने का नाम नहीं ले रहा है

Join us on:

Leave a Comment