ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
वैशाली जिले के हाजीपुर गंगाब्रिज थाने के तेरसिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने रविवार को एक परिवार को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वही बदमाशों ने बथान से मवेशी खोल कर भागा दिया साथ ही बथान में भी आग लगा दिया। जिससे हजारों रुपया का सामना जलकर खाक हो गया है।
बताया गया है कि तेरसिया गांव में जमीनी विवाद लंबे समय से रामदयाल राय एवं शिवजी राय के बीच चल रहा था। वहीं रविवार की सुबह में मवेशी बांधने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गई इसी को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मवेशी को खोल कर भगा दिया और बखान में आग लगा दिया। इसी बीच दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई हिंसक झड़प में तेरसिया गांव निवासी 70 वर्षीय रामदयाल राय गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
इस संबंध में गंगाब्रिज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति का सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है वही लिखित आवेदन प्राप्त होने के बाद कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।




