जी का जंजाल बना गूगल मीट गुरुजी के लिए!

SHARE:

रुचि ठाकुर विशेष संवाददाता!

इन दिनों सरकार ने गुरुजी पर नजर रखने के लिए, गूगल मीट के जरिए गुरुजी का हाजिरी बना रहे हैं।। जिलाधिकारी के फरमान के बाद लगभग जिला के सभी स्कूलों में फरमान जारी कर दिया गया। अब गुरुजी की मजबूरी देखीए, कई ऐसे गुरुजी हैं जो पुराने जमाने के हैं और आज भी बने हुए हैं कई स्कूलों में, और सबसे बड़ी समस्या गूगल मीट में इन गुरुजी को आ रही है। जहां कहीं ना कहीं सरकार की कई खामियां उजागर होने लगी है। दरअसल कार्यक्रम शुरुआत करने से पहले कहते हैं गुरुजी लोग की एक ट्रेनिंग की आवश्यकता थी इन लोगों की इन लोगों को, विना ट्रेनिंग इनके लिए अब आफत यह बन गई है। कि कई गुरु जी मोबाइल चलाना नहीं जानते हैं। जिसके कारण विद्यालय में उपस्थित रहने के बाद भी अनुपस्थित हो जाते हैं। और जिला से दनादन चिट्ठी निकाल दिया जाता है। अब ऐसे में कहना लाजमी होगा सरकार के नकारे पन का खामियाजा फिलहाल गुरुजी भुगत रहे हैं। हालांकि यह एक प्रखंड की बात या एक जिला की बात नहीं है कमोवेश हर एक जिला हर एक प्रखंड में अगर आप जांच पड़ताल करेंगे तो, कई ऐसे गुरु जी आप भी हैं जो एंड्राइड मोबाइल से कोसों दूर है। अब कहना साफ लाजमी होगा कि कहीं ना कहीं गूगल मीट गुरुजी के लिए गले का पास बनते जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment