कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
किलकारी संस्था से सरकारी विद्यालय स्लम बस्ती के बच्चों हुनर दिखाने का मंच दिया जाता है:शिवम
शनिवार को किलकारी बाल केंद्र भभुआ के तहत नगरपालिका मध्य विद्यालय भभुआ में दो महीने नाटक प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। सबसे पहले डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद जी के तैलचित्र पर प्रधानाध्यापक नागेंद्र तिवारी ने माला अर्पण किया। जिसके बाद सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। बच्चों के द्वारा नाटक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। जिसमें बढ़-चढ़ कर एक से एक कई विभिन्न डांस, नाटक, कविता आदि प्रस्तुति किया। इस बाल दिवस पर जो बच्चों ने पटना किलकारी बिहार बाल भवन में अपना कवाली प्रस्तुति बहुत सुंदर दी जो उसे सम्मानित किया गया था। वैसे बच्चों को उत्साहित करते हुए उनको मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस बाल केंद्र से जुड़े चार बच्चों खुशी दूबे, साक्षी कुमारी, दुर्गा कुमारी, मान्या पाण्डेय का जन्मदिन पर केक काट कर धूमधाम से मनाया गया और सभी बच्चों को ट्राॅफी, केक, मिठाई आदि खिलाया गया। शिवम ने बताया कि किलकारी संस्था जो सरकारी विघालय, स्लम बस्ती एवं गरीब परिवार के बच्चों को शामिल करके एक मंच दिया जाता है। जहां पर हम बच्चों को सुनने, समझने एवं उनके विचारों का सम्मान करते हुए हुनर को देखते हैं। बच्चें अपनी प्रतिभा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकते हैं। इस कार्यक्रम से इन सभी बच्चों को समाज के मुख्य धारा में लाया जाएं। जिससे वे अपने प्रतिभा से बिहार व देश का नाम ऊँचा एवं रौशन कर गौरवान्वित करें।
बच्चों को निशुल्क दिया जाता है प्रशिक्षण
इस किलकारी बाल केंद्र में कई विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण बच्चों को निशुल्क दिया जाता है। जैसे नाटक, ताइक्वांडो, चित्रकारी, संगीत , डांस, विज्ञान माॅडल, कहानी लेखन, काॅमेडी, काॅफ्ट आदि हैं।इस कार्यक्रम के दौरान विघालय के प्रधानाध्यापक नागेंद्र तिवारी,किलकारी समन्वयक शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार प्रभाकर, नाटक प्रशिक्षण रौशनी रंजन, शिक्षक पीयूष कुमार, अरूण कुमार सिंह, रविशंकर उपाध्याय, नरेंद्र तिवारी, रविता कुमारी, हेमवन्ती कुमारी, लीलावती कुमारी, कविता कुमारी, सुदर्शन प्रसाद, जियाउद्दीन, एकराम खान व छात्र-छात्राएं आदि गणमान्य उपस्थित रहें।




