रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुमार!
मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर रामगढ़वा से है। पुलिस वाले ने 50 % छूट पर मछली मांगा नही देने पर मछुवारे की कर दिया पिटाई। गुस्साए मछुवारे ने एशियन हाइवे को जाम कर दिया है।
पूरा घटना रामगढ़वा मछली बाजार का है। जहा मछली खरीदने के लिए रामगढ़वा थाना से एक पुलिस कर्मी पहुँचा।मछली पसन्द कर मछली तौल करा लिया। जब मछुवारे ने पुलिस कर्मी से मछली का पूरा 600 रुपया मांगा तो पुलिस वाले ने 300 रु दिया। मछुवारा अपनी पूरा पैसा मांगने पर अड़ गया इसी बात पर कहासुनी हुई और पुलिस कर्मी ने मछुवारे को जमकर पिटाई कर दिया। पुलिसकर्मी के द्वारा पिटाई का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया। वही पिटाई से गुस्साए मछुवारों ने दिल्ली काठमाडू एशियन हाइवे को रामगढ़वा बाजार के पास जाम कर दिया हैं। सड़क पर आगजनी कर पुलिसकर्मी पर करवाई की मांग पर अड़े है।
पीड़ित मछली बिक्रेता संजय साह ने पुलिस कर्मी पर मारपिट म साथ 10 हजार रुपया छिनने का आरोप लगया है। अभी भी जाम लगा हुआ है। गाडियो की लंबी लाइन लगी है।



