लोक गायिका नीतू नवगीत ने सोनपुर मेला में रंग जमाया

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

सोनपुर. बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने सोनपुर मेला में बिहार के पारंपरिक लोक गीतों के साथ रंग जमाया। पर्यटन विभाग के मुख्य मंच पर आयोजित कार्यक्रम में नीतू नवगीत ने सोहर, झूमर, नाचारी और दूसरे लोकगीत गाकर बिहार की माटी की सोंधी खुशबू मेला परिसर में बिखेरी। उन्होंने का ले के शिव के मनाई हो गाते हुए बाबा हरिहर नाथ का जयकारा लगाया और उसके बाद एक से बढ़कर एक झूमर गीत पेश किए। पटना से बैदा बुलाई द नजरआ गईली गुनिया, फर गईले नेमुआ उजडध गईले, ए सजनी अरे पिया गइले कलकताबा ये सजनी जैसे गीतों पर श्रोता झूमे। उन्होंने जुग जुग जिया सु लालनवा ( सोहर),पिपरा के पतवा फुनूंगिया डोले रे ननदी,चलनी के चालल दूल्हा,कजरा मोहब्बत वाला जैसे गीत सुना कर मेला में बहार ला दिया। उनके साथ भोला कुमार ने नाल पर, सुजीत कुमार ने हारमोनियम पर, पिंटू कुमार ने पैड पर, राजा राम राय ने बैंजो पर संगत किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध एंकर ने किया। कार्यक्रम के उपरांत लोक गायिका नीतू कुमारी नवगीत को कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित भी किया गया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें