संतोष तिवारी की रिपोर्ट
भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी की तरफ से बुलाई गई तीन दिवसीय बैठक गुरुवार से दीवान रोड स्थित एक निजी होटल के सभागार में केंद्रीय कमेटी की बैठक शुरू हो गई इसमें देश के बड़े-बड़े नेता एवं केंद्रीय कमेटी के नेता समेत स्थानीय नेता शामिल हुए बैठक मैं बेरोजगारी महंगाई महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई इस दौरान केंद्रीय कमेटी सदस्य मीना तिवारी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूर किसान शिक्षा बेरोजगारी की बात छोड़ कर संप्रदायिक की बात करती है देश में तानाशाही की सरकार चल रही है महंगाई बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है लेकिन इस पर चर्चा नहीं हो रही है देश संकट से जूझ रहा है देश के किसान मजदूर एवं महिलाओं को एकजुट होकर केंद्र के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है




