प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !
बेगुसराय बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की गांव में छापेमारी कर बछवाड़ा थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चमथा तीन पंचायत के चमथा चक्की गांव निवासी दाहुर महतो के पुत्र धतुरी कुमार को गिरफ्तार किया गया है । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति बछवाड़ा थाना का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आर्मस एक्ट का मामला बछवाड़ा थाना में दर्ज है । उक्त व्यक्ति के द्वारा वर्षों से न्यायालय से फरार रहने के कारण न्यायालय द्वारा वारंट निर्गत किया गया था । जिसके तहत उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार व्यक्ति को पूछताछ के उपरांत न्यायिक हिरासत बेगूसराय भेज दिया गया है ।




