प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई द्वारा G20 देशों में भारत को औपचारिक रूप से अध्यक्षता मिलने पर GD कॉलेज में G20 का पोस्टर विमोचन कर स्वागत किया गया। जिसका नेतृत्व नगर मंत्री दिव्यम कुमार ने किया। मौके पर उपस्थित जिला संयोजक सोनू कुमार ने कहा कि G20 दुनिया के प्रमुख विकसित व विकाशशील अर्थव्यवस्थाओं का एक मंच हैं। भारत के G20 प्रेसिडेंसी का विषय वसुधैव कुटुम्बकम या एक पृथ्वी एक परिवार एक भविष्य है।भारत के प्रत्येक नागरिकों के लिए गर्व की बात है। मौके उपस्थित छात्र संघ अध्यक्ष पुरषोतम कुमार व नगर मंत्री दिव्यम कुमार ने कहा की G20 लोगो भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंगों – केसरिया, सफेद और हरा, और नीला से प्रेरणा लेता है। “यह पृथ्वी ग्रह को कमल के साथ जोड़ता है, भारत का राष्ट्रीय फूल जो चुनौतियों के बीच विकास को दर्शाता है। पृथ्वी जीवन के लिए भारत के ग्रह-समर्थक दृष्टिकोण को दर्शाती है, जो प्रकृति के साथ पूर्ण सामंजस्य में है। G20 लोगो के नीचे “भारत” है, जो देवनागरी लिपि में लिखा गया है। प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राजदीपक कुमार व नगर सह मंत्री राजा कुमार ने कहा कि आगामी 20 साल हर दृष्टिकोण से भारत के लिए अहम है आज पूरे दुनिया भारत के तरह आशा भरी निगाहों से देख रही है। 21 सदी का भारत संभावनाओं का भारत है। भारत अगर सिर्फ भारत जैसे बन जाये तो भारत को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नही सकता। कॉलेज अध्यक्ष प्रह्लाद कुमार व उपाध्यक्ष सत्यम कुमार ने कहा कि आज आधिकारिक LOGO का विमोचन किया गया व सभी छात्र छात्राओं के बीच G20 के बारे में बताया गया। इसका उद्देश्य यह है कि इस गौरवशाली क्षणों का हिस्सा सभी भारतीय बने। मौके पर चन्दन ,कौशिक, माधव ,केशव ,प्रिस ,धीरज ,अजीत ,सरस्वती ,सोनल प्रिया ,नेहा ,पल्लवी सहित अन्य मौजूद रहे।




