बेगुसराय मे एक लाख रंगदारी मांगने का मामला दर्ज!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट !

बेगूसराय में उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिला निवासी सुनील कुमार से बरौनी थाना क्षेत्र के पिपरा देवस गांव निवासी उपेंद्र राय का पुत्र पंकज राय उर्फ राम जी द्वारा पेप्सी प्लांट के संवेदक से मारपीट एवं गाली गलौज कर एक लाख मांग किए जाने का मामला बरौनी थाना में दर्ज किया गया है । पुलिस ने बताया कि संवेदक ने पंकज राय के विरुद्ध बरौनी थाना में कांड संख्या 556/22 दर्ज कराई है । दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सुनील कुमार यूपी निवासी पिपरा देवास के मुकेश कुमार के मकान में किराएदार के रूप में रहता था । आरोपी ने मंगलवार को किराए के मकान में ही पहुंचकर सुनील कुमार के साथ गाली गलौज मारपीट की तथा रंगदारी नहीं देने पर प्लांट में काम नहीं करने देने की धमकी भी दिया । पीड़ित ने बताया की आरोपी लेबर सप्लाई देता था और जब लेबर सप्लाई जीएसटी की मांग की गई तो आरोपी उसके साथ मारपीट की और कई जरूरी कागजात भी कमरे से निकालकर गायक कर दिया । बरौनी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल में जुट गई है ।

Join us on:

Leave a Comment