कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
जिले के दुर्गावती प्रखंड अंतर्गत मनोहरपुर गांव मे शहीद जवान का पार्थिव शरीर अमदाबाद से बुधवार को रात लगभग 10:30 बजे पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही शहीद जवान के अंतिम दर्शन के लिए काफी संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा वही जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि राजीव रंजन सिंह थानाध्यक्ष दुर्गावती मौके पर पहुंचकर शहीद जवान को गार्ड आफ ऑनर दिए घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी सह बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश यादव उर्फ पिंटू शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक गांव पहुंचे जहां पर उनके द्वारा शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। बताते चलें कि शहीद जवान हंसराज यादव s/o स्व0 रामजीत यादव ग्राम मनोहरपुर, (मरहियाँ) जिला कैमूर अहमदाबाद बीएसएफ के जवान के रूप तैनात थे 29 नवंबर को अचानक ड्यूटी के दौरान ही इनका तबीयत खराब हुआ जिसके बाद आनन-फानन में इन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां पर इनका निधन हो गया। इसके बाद शहीद जवान का पार्थिव शरीर बुधवार को अहमदाबाद से लगभग 7:30 बजे रात में बाबतपुर हवाईअड्डा पहुंचा वहां से BSF की गाड़ी से पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास कैमूर जिले के दुर्गावती प्रखंड के मनोहरपुर गांव 10:00 बजे रात मे पहुंचा। हिन्दू रिति रिवाज से सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद BSF के अधिकारियों द्वारा गाड आफ् आनर् दिया गया। इसके बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार और,थाना प्रभारी दुर्गावती राजीव रंजन सिंह ने सलामी दिया। इसके बाद बसपा नेता सह समाजसेवी सतीश यादव उर्फ पिंटू के द्वारा शहीद जवान को पुष्प अर्पित कर सलामी दिया गया।
गाँड आफ् आनर देने के लिए BSF के सैनिक एवं अधिकारी शहीद जवान के पैतृक गांव पहुंचे हुए थे वही कैमूर जिले से जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रुप में प्रखंड विकास पदाधिकारी दुर्गावती अशोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक कैमूर के प्रतिनिधि के रुप में थाना प्रभारी दुर्गावती राजीव रंजन सिंह मौजूद थे। गार्ड ऑफ ऑनर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर दाह संस्कार के लिए बनारस ले जाया गया जहां BSF द्वारा शहीद जवान को राइफल की सलामी दिया गया। लगभग2:45 पर चिता में शहीद जवान के इकलौते पुत्र के द्वारा चिता में आग लगाया गया।
शहीद जवान हंसराज यादव s/o स्व0 रामजीत यादव ग्राम मनोहरपुर, (मरहियाँ) के मूल निवासी हैं। जो
1990 में BSF में बहाल हुए थे। वर्तमान में अहमदाबाद में तैनात थे। जोआन डियूटी मंगलवार को 4:00 बजे शाम मे शहीद हो गये। इनकी नौकरी अभी 7 साल बाकी थी।इनकी पत्नी का नाम गुड्डी यादव है इनके एक लड़का और तीन लड़की है।
लड़कियों का नाम अर्चना यादव,नुतन यादव, निक्की यादव है तीनों लड़कियों का शादी हो चुका है।सबसे छोटा लड़का है जिसका नाम नितिन यादव है जिसकी उम्र 18 साल है।




