भागलपुर – लोहिया स्वच्छता मिशन का बीडीओ ने किया शुभारंम!

SHARE:

भागलपुर/ निभाष मोदी

गंगनिया पंचायत के सभी वार्ड में प्रत्येक दिन होगी साफ सफाई

गनगनिया पंचायत में लोहिया स्वच्छता अभियान का उदघाटन विडिओ व मुखिया ने संयुक्त रुप से फिता काट कर किया

भागलपुर सुलतानगंज के गनगनिया पंचायत में लोहिया स्वच्छता मिशन अभियान का शुभारंभ प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू , गनगनिया मुखिया रजनी देवी, स्वच्छता मिशन के पदाधिकारी अमृता सिन्हा, के द्वारा फिता काट कर उदघाटन किया गया| इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार मुर्मू एंव लोहिया स्वच्छता मिशन के पदाधिकारी अमृता सिन्हा, गनगनिया मुखिया रजनी देवी ने बताया कि गनगनिया पंचायत के 15 वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत हर घर में गिला कचड़ा एंव सुखा कचड़ा रखने के लिये डेस्बीन दिया जाएगा| इसके लिये वार्ड के कचड़ा उठाअ के लिये 30 सफाई कर्मी को लगाया गया है| जो 15 वार्ड के हर घर से कचड़ा उठाअ कर उसे गाँव के बाहर सुरक्षित स्थान पर कचड़ा रखा जाएगा| जिसका आज शुभ आरंभ किया गया| इस दौरान गनगनिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामजी मंडल, वार्ड सदस्य शांति देवी, हंसी देवी, कैदार मंडल, पंचायत सचिव राकेश कुमार, स्वच्छता प्रवेक्षक संतोष कुमार, रबिश कुमार, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे|

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें