प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर जन अधिकार पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नंद किशोर राय ने जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा है कि प्रखंड में पदस्थापित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार यादव क्षेत्र के विद्यालयों में अनियमितता फैलाने में सक्रिय सहयोग दे रहे हैं। इनके कार्यकाल में विद्यालय का संचालन भी सही समय पर नहीं हो रहा है बी आरसी पर बीआरसी पर बिचौलियों की भरमार है। अधिकतर विद्यालयों में वर्षों से रंग रोगन नहीं हुआ है रंग रोगन को लेकर बीआरसी के अकाउंटेंट भुगतान में मनमानी नजराना की मांग कर रहे हैं।




