सरकार राज्य निर्वाचन आयोग का कर रही गलत इस्तेमाल- सुशील मोदी

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा बीते बुधवार को नगर निकाय चुनाव की तिथि घोषणा करने के बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा की राज्य निर्वाचन आयोग का गलत इस्तेमाल नितीश कुमार कर रहे है और मनमानी करने का आरोप लगाया है। नगर निकाय कि तिथि घोषणा होने के बाद उन्होंने प्रत्याशियों से अपील किया है कि आप अभी रुपये पैसे खर्च न करें उन्होंने कहा की यह तिथि भी रद्द हो सकती है। क्योंकि पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद बिहार सरकार द्वारा जब सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर किया था कोर्ट ने सरकार को ट्रिपल टेस्ट किए बिना आरक्षण रोस्टर जारी करने पर सरकार को आयोग का निर्माण करने को कहा था। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार खानापूर्ति के लिए आयोग का गठन कर उसमें पारदर्शिता नही रखा और फिर से चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है, यह पूरी तरह से गलत है। यह चुनाव फंस गया है अगर सही होता तो फिर से नामांकन होता शुरू से पूरी प्रक्रिया होती जहाँ पर दूसरे लोग भी अपनी किस्मत आजमाते पहले जिन लोगों का नामांकन है उसी का चुनाव फिर से कहा से जायज है, उन्होंने कहा की नितीश कुमार सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अवहेलना कर रहे है नगर निकाय चुनाव को लेकर

Join us on:

Leave a Comment