कुढ़नी में NDA की जीत पक्की – सुशील मोदी

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी उपचुनाव के दंगल में भाजपा प्रत्याशी केदार गुप्ता की जीत को लेकर भाजपा नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। लगातर कुढ़नी में भाजपा के बड़े नेताओं का दौरा हो रहा है, इस बीच गुरुवार को भाजपा के राज्यसभा सांसद व पूर्व सीएम सुशील मोदी केदार गुप्ता के पक्ष में चुनावी प्रचार करने पहुँचे। कुढ़नी में लोगो के बीच जनसभा के माध्यम से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की अपील करने के बाद सुशील मोदी ने रामदयालु स्थित एक होटल के सभागार में प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता में उन्होंने कुढ़नी उपचुनाव को लेकर कहा कि सिंडिकेट चलाने वाले माफिया के इशारों पर मुकेश सहनी भाजपा को हराने के लिए अपने प्रत्याशी को कुढ़नी चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। 2015 में नीतीश के नेतृत्व में बनी महागठबंधन के लहर के बावजूद हमारे प्रत्याशी केदार गुप्ता ने 12 हजार मतों से चुनाव जीती है। भरसक इस बार भी महागठबंधन के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा है लेकिन भाजपा पहले से कही अधिक मजबूत है। पिछड़ा-अतिपिछड़ा समाज को भाजपा हमेशा से सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राजद के विधायक की सदस्यता रद्द होने के बाद कुढ़नी में गैर अतिपिछड़ा समाज को महागठबंधन ने उम्मीदवार बनाया है, राजद ने अतिपिछड़ा समाज को ठगने का काम किया है। उन्होंने जदयू प्रत्याशी मनोज कुशवाहा को सिंडिकेट का सहभागी बताते हुए कहा कि शराब माफिया को चुनाव में जदयू ने प्रत्याशी बनाकर अपनी हार को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी में सवर्ण समाज को मुकेश सहनी धोखा देने का काम कर रहे है, सवर्ण कार्ड खेलकर उन्होंने यह साबित कर दिया है वह महागठबंधन को जिताने के लिए प्रत्याशी को चुनाव में उतारा है। सवर्ण पिछड़ा और अतिपिछड़ा समाज को भाजपा ने जो सम्मान दिया है वह किसी दूसरे पार्टी ने कभी नही दिया। उन्होंने कुढ़नी में केदार गुप्ता की जीत का दावा करते हुए कहा कि कुढ़नी की मतदाता जागरूक है वे माफिया के हाथों कुढ़नी को गिरवी नही रखेंगे। उन्होंने इसारो ही इसारो में सिंडिकेट के मुखिया को सावधान रहने की हिदायत दी।

बाइट सुशील कुमार मोदी, सांसद (राज्यसभा), माननीय सभापति, संसदीय स्थायी समिति, कानून और न्याय एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री, बिहार,

Join us on:

Leave a Comment