प्रियांशु कुमार समस्तीपुर
मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके चौधरी ने की डॉक्टर आजाद क्लीनिक की जांच!
कल्याणपुर समस्तीपुर दरभंगा राजकीय सड़क 50 के रामपुरा डाक गाछी स्थित डॉक्टर आजाद की क्लीनिक में बुधवार की देर शाम पहुंचकर अस्पताल की जांच की। बता दें कि कल्याणपुर गांव के अर्जुन साह की पत्नी सविता देवी ने चिकित्सक द्वारा गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाया था इसी क्रम में उसकी तबीयत खराब हो गई तबीयत खराब होने पर वह पटना के निजी क्लीनिक में दिखाने की बात करते हुए बताया कि मुझे इसको लेकर काफी आर्थिक क्षति हुई है साथी मेरे ऑपरेशन में चिकित्सक ने महिला शरीर के प्रमुख अंगो को काट लिया है नहीं काटना चाहिए था । इसी को लेकर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने अस्पताल संचालक एमएस आजाद से पूछताछ करते हुए कई मुद्दों पर जानकारी प्राप्त की संचालक आजादने बताया कि ओपीडी में महिला 6 माह पूर्व आई थी समस्तीपुर के एमडी चिकित्सक डॉक्टर सैफ ने महिला को देखकर ओपीडी का पुर्जा काटा था। यहां किसी प्रकार का ऑपरेशन नहीं हुआ। उक्त जानकारी लेते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी समस्तीपुर लौट गए। आगे संचालक ने बताया कि स्थानीय कई गांव के गणमान्य के द्वारा पंचायत कर आरोप को रफा-दफा कर दिया गया है उक्त आशय की सूचना पुलिस को भी दी जा रही है।




