रवि शंकर शर्मा :-
मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में कुल 31 एजेंडो पर मुहर लगी है, जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं और साहयिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्णतः बदलाव कर दिया गया है!
आंगनबाड़ी सेवका और सहायिका की बहाली में धांधली और बवाल की लगातार आ रही खबरों के बीच सरकार ने ये निर्णय लेते हुये नियुक्ति प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की कोशिश की है, इसे लेकर सरकार ने पूर्व के बहाली नियमों में कई बड़े बदलाव किये हैं!
आंगनबाड़ी सेविका के लिये शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट होना अनिवार्य कर दिया गया है, तो वहीं सहायिका के लिये मैट्रिक पास होना अनिवार्य होगा! इसके साथ ही बहाली के लिये अभ्यर्थी को ऑनलाइन फॉर्म भरना पड़ेगा, जिसमें शैक्षणिक योग्यता व अन्य कागजात सबमिट करने होंगे, सब कागजात और अहर्ताएँ जाँच प्रक्रिया में सही पाए जाने के बाद ही अभ्यर्थी इस पद के लिये योग्य माने जायेंगे व आगे की प्रक्रिया इस व्यवस्था से गुजरने के बाद ही पूरी हो पाएगी!
सरकार ने इस निर्णय से आँगनबाड़ी की बहाली में होने वाले गड़बड़ी में लगाम लगाने की कोशिश की है!




