आभा नंबर बनाएं और आयुष्मान भारत की डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के तहत आम नागरिकों को भी पंजीकृत किया गया है। इसको लेकर कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है. विदित हो कि आभा अकाउंट तहत बैंक अकाउंट की तरह ही अब आम लोगों की एक हेल्थ आईडी बनायी जा रही है. जिसके तहत आपके जो भी हेल्थ रिकॉर्ड हैं वह इस में संधारित रहेगा जिसमें व्यक्ति के पूर्व में इलाज की पद्धति,ब्लड ग्रुप, बीमारी के प्रकार, किस प्रकार की दवा चली हुई है,सभी संधारित रहेंगे. इसमें एक क्यूआर कोड होगा। जिसे किसी भी डॉक्टर के यहां दिखाने तथा स्कैन करने पर सारा रिकॉर्ड दिखेगा। सारा रिकॉर्ड डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध होगा जिसका एक आईडी और पासवर्ड रहेगा जो व्यक्ति के पास होगा। बता दें कि आभा नंबर डिजिटल स्वास्थ्य प्रणाली का हिस्सा बनने के लिए सबसे पहला कदम है, जो आपके स्वास्थ्य रिकार्ड को कागज़ रहित बनाता है। आभा हेल्थ आईडी कार्ड एक 14 अंकों का यूनिक नंबर है। जिसके साथ आप अपने सभी स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से लिंक कर सकते हैं। 30 सेकेंड से कम समय में आधार नंबर या मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपना आभा हेल्थ आईडी कार्ड बना सकते हैं। 

  • आभा या हेल्थ आईडी कैसे बनाएं:
    आभा हेल्थ आईडी 3 आसान चरणों में बना सकते हैं-
    प्रथम चरण अपना 10 अंकों का फोन नंबर दर्ज करें और ओटीपी के साथ प्रमाणित/सत्यापित करें
    द्वितीय चरण अपना नाम, लिंग और जन्मतिथि दर्ज करें और आगे बढ़ें
    तीसरा चरण अपना पीएचआर एड्रेस बनाएं, अपना राज्य और जिला चुनें और आगे बढ़ें।

Join us on:

Leave a Comment