संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर. में लोजपा (रामविलास) का 23वां स्थापना दिवस बड़े धुम-धाम से मण्डपम विवाह भवन मझौलिया में केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विश्वकमेन्द्रो देव उर्फ चुलबुल शाही ने लोगो को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि लोजपा (रामविलास) जात धर्म से उपर उठ कर सभी का सम्मान करने वाली पार्टी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने एक नया बिहार बनाने का जो सपना साथ लेकर चले है, इसको साकार करने के लिए हम कार्यकर्ता को आज संकल्प लेने की जरूरत है। आने वाले समय में सभी जिले के साथी को मील कर अपने नेता के संकल्प को मजबुत करना है। साथ ही संगठन को गाँव और बुथ स्तर तक मजबुत बना कर अपने नेता के विचारो को जन मानस में पहुँचाना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी रंजन सिंह ने कहा कि आज की बहरी और गुंगी बिहार सरकार जो सिर्फ सत्ता और कुर्सी के लिए काम कर रही है। सरकार का इकबाल शासन और प्रशासन से उठ चुका है। जिसका खामियाजा बिहार की जनता भुगत रही है। शासन में बैठे लोग पब्लिक का शोषण कर रहे है। न जाने कितने लोग इसके आए दिन शिकार हो रहे है। इस जन सम्सया को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का नारा लेकर बिहार सरकार को सड़क पर घेरने का काम हमेशा से करते चले आ रहे है। बिस साल के नितिश कार्यकाल में पटरी से उतर गए। बिहार को एक सुन्दर बिहार जहाँ रोजगार, सुशासन, खेतो को पानी, हर व्यक्ति को खुशहाली मिले इस स्वपन के बिहार को बनाना है be इस कार्यक्रम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष और संचालन कौशल किशोर ठाकले किया। कार्यक्रम में शामिल पूर्व प्रत्याशी कृष्ण सिंह, पूर्व प्रत्याशी विजय प्रसाद सिंह, पूर्व प्रत्याशी संजय पासवान जी, पूर्व जिला पार्षद शशि सिंह, युवा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह, प्रधान सचिव राजकुमार पासवान, संसदीय बोर्ड जिला अध्यक्ष कौशल किशोर ठाकुर, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पिंकी कुमारी, पवन राय, अशोक भगत, नूर आलम, रामकुमार, अभिजित शर्मा, शंकर पासवान, गोरख ठाकुर, गोल्डन सिंह, सोनी त्रिवेदी, काशीनाथ झा, सज्जन पासवान, जितेन्द्र कुमार, डॉ रजनिश कुमार, अरूण कुमार, अमिर पाण्डेय, सुशिल कुमार, उज्जवन कुमार, मो० शौकत अली, अभिषेक कुमार, रिपुसुदन चौधरी, पंकज पाण्डेय, पंकज कुमार, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
बाइट:- विश्वकमेन्द्रो देव उर्फ चुलबुल शाही
बाइट




