मुजफ्फरपुर- अतिक्रमण के विरुद्ध चला प्रशासन का बुलडोजर!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

यातायात को सुचारू करने एवं सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम के तरफ से सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसके तहत पानी टंकी चौक से लेकर मिठनपुरा चौक तक दोनों तरफ के सड़क को खाली कराया गया इस दौरान नगर निगम के कर्मियों को विरोध का सामना भी करना पड़ा लेकिन पूरे मुस्तैदी से नगर निगम के कर्मियों ने अधिक्रमित जनों को खाली कराया कुछ लोगों को नगर निगम के तरफ से नोटिस भी जारी की गई नगर निगम के टैक्स दरोगा नूर आलम ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देशानुसार लगातार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है अतिक्रमण को लेकर जो भी चिन्हित जगह है वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है जो लगातार अभियान चल रही है पिछले दिनों हरिसभा चौक से लेकर अपना बाजार चौक तक अतिक्रमण हटाया गया था

Join us on:

Leave a Comment