प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में अचानक स्विफ्ट डिजाइनर कार में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया दरअसल घर के बाहर लगे एक नई स्विफ्ट डिजायर कार में अचानक आग लग गई और वह कार धु धु कर जल गई। घटना नगर थाना क्षेत्र के मुंगेरीगंज मोहल्ले की है। बताया जाता है कि मुंगेरीगंज निवासी गोलू कुमार विश्वकर्मा पूजा के दिन नई स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी घर के बगल विवाह भवन के आगे गाड़ी को लगाया गया था, जहां शुक्रवार की रात करीब 12:30 -1 बजे के बीच में कार में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना पर कार मालिक और उसके परिजन मौके पर पहुंचे तब तक कार पूरी तरह से जल रहा था। आग की सूचना दमकल विभाग और नगर थाना पुलिस को दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग को बुझाया लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं किस कदर कार आग में धु धु कर जला रही है। बाद में मौके पर पहुंची दमकल उसे बुझा रही है। कार मालिक के भाई ने बताया कि पूरा परिवार एक शादी समारोह में था तभी पता चला कि कार में आग लग गई है जब तक लोग मौके पर पहुंचे कार पूरी तरह से जल गई थी हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि कार में किसी ने आग लगाई या कार में आग अपने लगी है । लेकिन जिस तरीके से अचानक पूरी कार जलकर राख हुई है वह कई सवाल खड़ी कर रही है। कार मालिक गोलू कुमार मेडिकल लाइन से जुड़ा हुआ था जो विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कार खरीदी थी लेकिन नई कार जल जाने से परिजनों में मायूसी छा गई है।
बाईट- कार मालिक के भाई




