कुढ़नी- निषाद एकता के लिये बुलाई गई महापंचायत में ही छिड़ गया महाभारत!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधान सभा सीट पर उप चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में मुकेश सहनी की पार्टी भी चुनावी मैदान में है। मुकेश सहनी ने इस बार अपने समाज को छोड़ भूमिहार पर दांव लगाया है। निषाद समाज से दो अन्य कैंडिडेट मैदान में हैं. मल्लाह-निषाद समाज इस उप चुनाव में किसे मदद करे, इसको लेकर आज निषाद महा पंचायत बुलाई गई थी। लेकिन मल्लाहों के पंचायत में ही महाभारत छिड़ गया. भारी बवाल के बीच महापंचायत को बिना किसी निर्णय के खत्म करने की घोषणा करनी पड़ी. 
कुढ़नी उप चुनाव को लेकर निषाद संघर्ष मोर्चा के द्वारा निषाद समाज के वोटरों को एकजुट करने के उद्देश्य से केरमा स्टेडियम मे निषाद महापंचायत का आयोजन किया गया।महापंचायत में निषाद समाज के दोनो प्रत्याशी शेखर सहनी और संजय सहनी के पक्ष में निषाद समाज के मतदाताओं से मतदान कि अपील जैसे ही निषाद संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र सहनी ने कि वैसे ही वीआईपी के समर्थक हंगामा करने लगे ।वीआईपी के समर्थको ने आरोप लगाया की निषाद संघर्ष मोर्चा के नाम पर निषादो को गुमराह कर उनके वोट की राजनीति की जा रही है।वही शेखर सहनी और संजय सहनी दोनो ने हंगामे की घटना को दुर्भग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए था।
मल्लाह समाज से दो कैंडिडेट थे, एक पक्ष चाह रहा था कि एक पक्ष को बैठा दिया जाए। इसके बाद ही विरोध शुरू हुआ। स्थिति ऐसी हो गई कि मंच पर ही आयोजक व अन्य लोग भिड़ गए।

Join us on:

Leave a Comment