आरा/आशुतोष पाण्डेय
भोजपुर जिले में लगातार अपराधिक घटनाओं के बाद आज एडीजी कमल किशोर मुख्यालय ऑफिस पहुंचे और कई मामलों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश एसपी भोजपुर सहित पुलिस पदाधिकारियों को दिए। आरा में आज एडीजी कमल किशोर एसपी ऑफिस पहुंचे और उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुसार लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिए। साथ ही साथ एडीजी कमल किशोर ने जिले के सभी थानों के भवन और उनके रखरखाव पर भी समीक्षाएं किया ।उसके बाद जिले के हर थाना में चल रहे हैं सीसीटीएनएस सर्विस पर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की है ,ताकि इस सर्विस को आत्मनिर्भर बनाया जा सके ।वहीं जिले में बढ़ते हुए अपराध को देखते हुए मुख्यालय से आए डीजे कमल किशोर ने भोजपुर एसपी संजय कुमार सिंह को कई निर्देश दिया ताकि भोजपुर में बढ़ते हुए अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। कमल किशोर के आगमन को लेकर आज भोजपुर एसपी कार्यालय में सुबह से ही चहल-पहल देखी जा रही थी।
बाईट/-कमल किशोर(ए डी जी मुख्यालय)




