पंकज कुमार जहानाबाद।
बिजली विभाग के द्वारा पूरे ज़िले बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ में लगातार सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिर भी लोग बिजली चोरी करने से बाज नहीं आ रहें है! इस कड़ी में मीटर बाइपास एवं बिना बैध कनेक्शन लिए हुए चोरी से बिजली का उपयोग करने वाले के खिलाफ द्वारा गठित छापेमारी दल ने बिजली चोरी करते हुए बीस लोगो को पकड़ा है।
इस आशय की जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सहायक विधुत अभियंता (एसटीएफ) विशाल कुमार चौधरी के नेतृत्व में जिले के महादेव बिगहा, एरकी, नौरू आदि जगहों पर मीटर जांच अभियान चलाया गया। जहाँ बिजली चोरी करते हुए बीस लोगो को पकड़ा गया है। पकडे गये लोगो में सहेन्द्र यादव पर 16117 उपेंद्र यादव पर 16807 संतोष यादव पर 16117 प्रमोद यादव पर 11591 सत्येंद्र यादव पर 11591 बिन्देश्वरी यादव पर 10914 राधा यादव पर 11591 बृजमोहन यादव पर 16117 विद्यानंद यादव पर 10914 लाला यादव पर 18464 त्रिवेणी यादव पर 10914 राधा यादव पर 11591 नागेंद्र कुमार पर 16117 प्रमोद यादव पर 11591 सबीर आलम पर 29416 अनवर आलम पर 41960 मटुक दास पर 112823 घमंडी कुमार पर 24534 महेन्द्र प्रसाद पर 38850 एवं उर्मिला देवी पर 39316 रू का आर्थिक जुर्माना लगाते हुए सम्बंधित थाना में प्राथिमिकी दर्ज करवाया है। इस छापेमारी अभियान में सहायक विधुत अभियंता प्रमोद कुमार निराला कनीय विधुत अभियंता नवीन कुमार, रौशन जमाल सहित अन्य विधुत कर्मी शामिल थे!




