बेगूसराय- पशुचारा लाने जा रहे किसान को कुख्यात ने मार दी गोली

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने नाव से जा रहे एक किसान को गोली मार दी। गोली लगने किसान घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है गोली किसान को पड़ने लगी है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर थाना क्षेत्र के खोरमपुर छितरौर गंगा घाट किनारे की है। बताया जाता है कि खोरमपुर गांव निवासी किसान 35 वर्षीय नवनीत सिंह उर्फ पत्थर सिंह अपने पशु के चारा के लिए गंगा घाट किनारे पहुंचा था और नाव से चारा लाने जा रहा था तभी बदमाशों ने गोली चला दी जिससे एक गोली उसके पैर में लगी है। घायल नवनीत सिंह ने बताया कि खोरमपुर पंचायत की मुखिया चुनाव में वहां के मुखिया को वोट नहीं दिया था इस वजह से मुखिया पति सह कुख्यात बदमाश रंजन सिंह अपने साथियों के साथ घाट किनारे था तभी उसे गोली मार दी। बताया जाता है कि रंजन सिंह पहले मुखिया था और अभी वर्तमान में उसकी पत्नी मुखिया है घायल का आरोप है मुखिया चुनाव में उसके द्वारा रंजन सिंह को वोट नहीं दिया गया था इस वजह से उसे गोली मारी गई है। फिलहाल घायल का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है घटना की सूचना मटिहानी थाना पुलिस को भी दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाइट – नवनीत सिंह, घायल
बाईट- सुरेश रजक, सब इंस्पेक्टर मटिहानी थाना

Join us on:

Leave a Comment