ऋषिकेश की रिपोर्ट
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण पटना सर्किल के सौजन्य से विश्व धरोहर सप्ताह 2022 के अवसर पर विश्व विरासत नालंदा के उत्खनित पुरावशेष परिसर में फेसेस पटना द्वारा प्रस्तुत एवम प्रसिद्द रंगकर्मी सुनिता भारती द्वारा निर्देशित इन्फोड्रामा श्री नालंदा महाविहार का मंचन किया गया, जिसका शुभारम्भ डॉ. गौतमी भट्टाचार्य, अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरारातत्व सर्वेक्षण पटना मंडल, ने किया तथा मुख्या अतिथि थे डॉ. डी. एन. सिन्हा, पूर्व अधीक्षण पुरातत्वविद भारतीय पुरारातत्व सर्वेक्षण पटना मंडल।
इस नाटक में नालंदा महाविहार के उद्भव, विकास, पतन और पुनः खोज की कहानी को प्रस्तुत किया गया है। इस नाटक में दी जानकारी के आधर पर अंतर विद्यालीय क्विज का आयोजन किया गया जिसमें सेंत जेवियर्स विद्यालय नालंदा ने प्रथम स्थान तथा नालंदा हेरिटेज विद्यालय, नालंदा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




