महागठबंधन नेताओं से मंत्री संतोष कुमार सुमन ने ली जहानाबाद के विकास कार्यों की जानकारी!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद
जिले के प्रभारी मंत्री संतोष कुमार सुमन ( मंत्री अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण )आज परिसदन में विभिन्न पार्टी के नेताओं से मिले तथा जिले में चल रहे हैं विकास कार्यों के बारे में विशेष जानकारी लिया ।इस अवसर पर राजद के जिलाध्यक्ष महेश कुमार ठाकुर, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष शर्मा, राजद नेता परमहंस राय हम पार्टी के हैं पंपी शर्मा माले नेता श्रीनिवास शर्मा जद यू के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी क्रम में जहानाबाद के स्थानीय विधायक सुदय यादव ने भी प्रभारी मंत्री को कई समस्याओं को बारे में अवगत कराया ज्ञात हो ,कि 23 नवंबर को जिला 20 सूत्री कार्य समिति की बैठक आयोजित है। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री को करनी है इसी को लेकर 1 दिन पूर्व विभिन्न पार्टी के नेताओं से मिलकर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा किया। स्थानीय पत्रकारों को पूछे जाने पर बताया कि हमारे विभाग अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण के द्वारा राज्य में 97 आवासीय विद्यालय चलाए जा रहे हैं ।जिसे शीघ्र ही बढ़ाकर 116 किया जाएगा स्थानीय सवाल पर उन्होंने कहा कि 20 सूत्री की बैठक के बाद आपके हर बातों का जबाब दिया जायेगा ।

Join us on:

Leave a Comment