संतोष तिवारी की रिपोर्ट
आज दिनांक 22.11.2022 को आदर्श राजकीयकृत मध्य विधालय सरैयागंज, नगरक्षेत्र, मुजफ्फरपुर के प्रागंण में माननीय श्री प्रणव कुमार जिला पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर , डाँ.प्रो.पंकज कुमार राय इतिहास विभाग. वी.आर.ए.बी.यू.मुजफ्फरपुर. डाँ. वीमल कुमार ठाकुर ,सेवानिवृत्त जिला शिक्षा पदाधिकारी, मुजफ्फरपुर, डाँ.प्रफुल्ल कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना, मुजफ्फरपुर, प्राचार्य, आदर्श विधा मंदिर, श्रीमती किरण खोरडिया, अध्यक्षा, श्रीमती किरण सिंघानिया, सचिव, लायनेस क्लब मुजफ्फरपुर ,श्रीमती नीतु तुलसियान ग्याण दीप संस्थान एवं श्री राजेश कुमार मिश्रा निदेशक संतकोलम्बश स्कूल मुज. श्री मनोज कुमार, प्रधानाध्यापक, रा.मध्य विधालय गायघाट, एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की गरीमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित सात दिवसीय बालिकाओं का प्रशिक्षण के समापन समारोह का उदघाटन किया गया। प्रधानाध्यापक डाँ.मनोज कुमार,द्वारा माननीय जिला पदाधिकारी मुज डाँ.प्रों पंकज कुमार राय और सभी अतिथियों को साल,माला, बुके देकर विधालय की आर से सम्मानित किया गया। प्रधानाध्यापक द्वारा इस सफल योग प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि हमलोग छात्राओं को योग हलासन, सूर्यासन ,शिर्षासन, निद्रासन ,कपाल भाती, अनुलोमविलोम, ऊँ का उच्चारण में छात्राओं द्वारा इस सात दिन में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया गया है। प्रधानाध्यापक द्वारा विधालय के इतिहास पर भी प्रकाश डाला गया और बताया गया कि यह विधालय महात्मा गांधी जी द्वारा चम्पारण यात्रा के दौरान उनके कर कमलों से खोला गया। डाँ. पंकज कुमार राय इतिहास विभाग द्वारा भी योग प्रशिक्षण पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि योग करने से मन स्वास्थ्य रहता है तथा पठन पाठन में छात्रों की अधिक रुचि मिलता है।
माननीय जिला पदाधिकारी मुज.द्वारा इस योग प्रशिक्षण समापन समारोह को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रधानाध्यापक इसे विधालय के नियमित रूप से चेतना सत्र मे लागू करेंगे तथा आज के इस भागमभाग जीवन में योग मानव जीवन के लिये बहुत ही उपयोगी बताया गया।साथ ही लायनेस क्लब के सभी सदस्यों का अभार प्रकट करते हुए बताया गया कि आपके द्वारा इस प्रशिक्षण में जो सहयोग प्रदान करने के लिये धन्यबाद भी दिया गया। सभा को श्री राजश मिश्रा एवं आदर्श विधा मंदिर के प्राचार्य ने भी प्रकाश डाला गया।




