संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
बिहार के मुजफ्फरपुर में कुढ़नी विधानसभा उप चुनाव की तैयारी को लेकर सोमवार को डीएम प्रणव कुमार ने कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रेस वार्ता की। प्रेस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि आज नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. लेकिन एक भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है. इस तरह कुल 13 उम्मीदवार मैदान रह गए है। 5 दिसंबर को विधानसभा की कुढ़नी सीट पर मतदान है। इसकी तैयारी चुनाव आयोग की तरफ से पूरी कर ली गई है । जिला प्रशासन निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर प्रतिबद्ध है। इस बार चुनाव में 320 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 310987 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिसमें 164474 पुरुष मतदाता और 146507 महिला मतदाता शामिल है। 6 थर्ड जेंडर भी हैं। 80 वर्ष से अधिक आयु तथा दिव्यांग निर्वाचको को पोस्टल मत पत्र की सुविधा दी जाएगी. मतदान सुबह 7:00 बजे से लेकर अपराहन 6:00 बजे तक होगा.
बाइट :- प्रणव कुमार DM




