वैशाली सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री मर्माहत, गहरी शोक संवेदना प्रकट की!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

वैशाली में हुई भीषण सड़क दुर्घटना से मुख्यमंत्री मर्माहत, मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की, निर्धारित मानक प्रकिया के अनुरूप परिजनों को अनुग्रह अनुदान देने के दिए निर्देश…
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार वैशाली जिले के देसरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कई बच्चों को कुचलने की घटना से काफी मर्माहत हैं. उन्होंने इस घटना को दुखद बताते हुए मृतकों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. मुख्यमंत्री ने निर्धारित मानक प्रक्रिया के अनुरूप मृतकों के परिजनों को अविलंब अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है मुख्यमंत्री ने सभी घायलों के समुचित इलाज के भी निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है.

Join us on:

Leave a Comment