ब्रजेश दुबे, कैमूर –
अमिरथा में दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पा किय इश्तेहार
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के अमिरथा गांव में दहेज हत्या के मामले में सात लोगों के खिलाफ कुदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से सातों आरोपी फरार चल रहे है। ऐसे में पुलिस ने अमरिथा गांव के सात आरोपियों के घर इश्तेहार चस्पा कर गांव में मुनादी करायी गयी। ताकि फरार चल रहे आरोपी खुद को सरेंडर कर दें। यदि ये आरोपी सरेंडर नहीं करेंगे तो पुलिस इनके घर की कुर्की जब्ती करेगी। फरार चल रहे आरोपियों में कुदरा के अमरिथा गांव के रहनेवाले भीम चौधरी, अर्जुन चौधरी, जय गुरुदेव चौधरी, लालमुनि देवी, राम ईश्वर चौधरी, धनंजय चौधरी एवं कृष्णा चौधरी का नाम शामिल हैं। इसकी जानकारी देते हुए थानेदार संजय कुमार ने बताया कि हत्या मामले में फरार चल रहे सात आरोपियों के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है।




