पटना – पुलिस हिरासत में युवक की मौत मामले ने तूल पकड़ा, जाम, आगजनी, प्रदर्शन!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

दानापुर के गाभतल मुसहरी में छापेमारी के दौरान पकड़े गए युवक के मौत मामले में आक्रोशित लोगों ने दानापुर–गांधी मैदान मुख्य मार्ग को आगजनी कर जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिस की पिटाई की वजह से ही उपेंद्र सिंह की मौत हुई है। हंगामा कर रहे लोगों ने जाम करने के दौरान कुछ गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की।

इससे पहले दानापुर पुलिस गाभताल मुसहरी में फिर से शराब को लेकर छापेमारी करने गई थी। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस को लोगों का जमकर विरोध झेलना पड़ा। जाम कर रहे लोगों को समझाने पहुंची पुलिस बल लाव–लाशकर के साथ आई, जिसको विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पुलिस काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया मगर प्रदर्शन कर रही महिला भी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी।

Join us on:

Leave a Comment