फील हैप्पी आई एम ए मास्टर ऑफ माय थॉट्स विषय पर परिचर्चा!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

एसबीपी कॉलेज में फील हैप्पी आई एम ए मास्टर ऑफ माय थॉट्स विषय पर आयोजित कार्यशाला का के समापन में सिविल सर्जन रही मौजूद

सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय भभुआ के राष्ट्रीय कार्यशाला के पाँचवीं व समापन समारोह के दिन की मुख्य थीम “फील हैप्पी – आइ एमए ए मास्टर ऑफ माइ थाॅट” (जीवन कौशल पर आधारित) कार्यशाला के मुख्य अतिथि डाॅ. मीना कुमारी सिविल सर्जन भभुआ व डाॅ. राजा उपाध्याय मनोचिकित्सा रहें। सिविल सर्जन भभुआ के डाॅ. मीना कुमारी को मनोविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. सीमा सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। मनोचिकित्सा डाॅ. राजा उपाध्याय को डाॅ. बृजराज प्रसाद गुप्ता ने उन्हें सम्मानित किया। कार्यशाला में डाॅ. राजा उपाध्याय ने कलंकित, सकारात्मक सोच बनाएं रखने के लिए, मानसिक स्वास्थ्य को संतुलित बनाएं रखने के लिए, मानसिक स्वास्थ्य क्या है। मानसिक विकार के प्रकार व लक्षण। किसी भी व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य का सम्बन्ध उसकी भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक और सामाजिक स्थिति से जुड़ा होता है। मानसिक स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसके बिना जीवन के सभी कार्य प्रभावित होते हैं। मानसिक स्वास्थ्य को समझना। इस कार्यशाला से जुड़ी अपना व्याख्यान दी। सिविल सर्जन भभुआ के डाॅ. मीना पाठक ने बताया कि मानव जीवन संबंधित समस्याओं को सॉल्यूशन करने के बारे में बताया मानसिक स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्वास्थ्य दोनों का स्वस्थ होना हमारे लिए महत्वपूर्ण है सामाजिक कार्यों में योगदान दे। आदि कार्यशाला से जुड़ी अपनी व्याख्यान दी। कार्यक्रम के संयोजिका डाॅ अन्नपूर्णा गुप्ता ने बताया कि ऐसे कार्यशाला पहली बार हमारे काॅलेज में आयोजित किया गया जो बहुत ही सराहनीय एवं सुन्दर रहा इसमें सब ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पाँच दिवसीय कार्यशाला को सफल बनाया गया। इन्होंने छोटे-छोटे एक्साइज कराएं जिसमें हमने सुख-दुःख दोनों का अनुभव किया। इस कार्यक्रम में संयोजिका डाॅ.अन्नपूर्णा गुप्ता, अतिथि व अन्य लोगों के द्वारा इस कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों व शोधकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं व स्वयंसेवकों कार्यशाला के पाँच दिनों का अनुभव साझा किया। इस कार्यक्रम के धन्यावाद ज्ञापन डाॅ. नेयाज अहमद सिद्दीकी ने किया। इस कार्यक्रम के दौरान डाॅ. करीम अहमद, डाॅ. अजित कुमार राय, डाॅ. सोनल, डाॅ. रविन्द्र कुमार, डाॅ. जितेन्द्र कुमार, डाॅ. मुकेश कुमार, डाॅ. धनंजय कुमार, युवा शोधकर्ता राज अमन, स्वयंसेवक शिवम कुमार, अनन्या, सृष्टि, लक्ष्मी, खुशी, चाँदनी, संध्या, मीनू, जुही, संदीप, साक्षी, आनंद, राकेश, विशाल, शाहिल आदि उपस्थित रहें।

Join us on:

Leave a Comment