पटना मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई रिक्शा, दो घायल

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

पटना मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक ई रिक्शा पलट गया। इस घटना में ई रिक्शा पर बैठे दो लोग घायल हो गये। यह घटना मेंं कैमूर जिले में मोहनिया थाना क्षेत्र के पटना मोड़ के समीप की बतायी जाती है। जहां मोहनिया के तरफ आ रहा एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया और उसपर बैठा चालक सहित दो लोग घायल हो गये। घटना के बाद आसपास रहे लोगों की भीड़ जुट गयी और घायल हुए दोनों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा घायल हुए दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। घायलों में मोहनिया थाना क्षेत्र के घेघिया गांव के प्रकाश कुमार एवं रघुबंश चौधरी बताये जाते हैं।

Join us on:

Leave a Comment