संतोष तिवारी की रिपोर्ट
पवन जेल पहुंचा, डॉक्टर की तलाश में छापे ,
मुज़फ़्फ़रपुर
बच्चेदानी के ऑपरेशन में सुनीता की दोनों किडनी निकालने के मुख्य आरोपित शुभकांत हॉस्पिटल संचालक पवन कुमार को पुलिस ने पूछताछ के बाद बुधवार को एससी/एसटी कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पूछताछ के बाद ऑपरेशन करने वाले कथित डॉक्टर पातेपुर के आरके सिंह और उसके सहयोगी पवन की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। आरके सिंह ने ऑपरेशन करने के लिए बेहोश करने वाले पवन नाम के कथित एनिस्थिसिया वाले को साथ में लाया था।
डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने बताया कि बरियारपुर में सरेंडर करने के बाद पवन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि अलग-अलग नर्सिंग होम में कम्पाउंडर रहे हॉस्पिटल संचालक पवन कुमार, आरके सिंह और मरीज को बेहोश करने वाले पवन के पास सर्जन या एनिस्थिसिया की डिग्री नहीं है। सभी मुन्ना भाई हैं, जो कम्पाउंडर रहते हुए मरीजो के ऑपरेशन में सर्जन का हाथ बंटाते थे , पूर्व में भी ऑपरेशन कराने वाले कई लोगों की मौत हो चुकी है ,, पवन ने पुलिस को बताया कि मुन्ना जैसे कई दलाल सकरा से लेकर मुज़फ़्फ़रपुर तक फैले हुए हैं ये लोग मरीजों को फंसाकर हॉस्पिटल लाते है
बाइट मनोज पांडेय डीएसपी पूर्वी




