वैशाली- कुत्ते और भैंस की अद्भुत दोस्ती के किस्से हुये मशहूर!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

कुत्ता और भैंस की दोस्ती चर्चा का विषय बन गई है. अजब गजब दोस्ती में कुत्ता भैंस की देखभाल किसी इंसान की तरह करता है. उसे खेतों में ले जाकर चारा खिलाता है, वापस लाकर पानी पीने देता है, उसका चारा और जानवरों को नहीं खाने देता है, यहां तक कि भैंस अगर भागना चाहे तो भागने भी नहीं देता है – जानिए इस अद्भुत दोस्ती पूरी कहानी.

कुत्ते और भैंस की जोड़ी इन दिनों कोतुहल का विषय बना हुआ है. कुत्ता प्रतिदिन भैंस की रस्सी पकड़कर उसको खेत में चराने ले जाता है और फिर वापस लाकर पानी पिलाता है. कुत्ते और यह भैंस कि यह कहानी चर्चा का विषय बन गई है. इतना ही नहीं भैंस अगर भागने का प्रयास करती है तो कुत्ते भोंकते हुए उसके चारों तरफ घूमने लगता है और तो और जहां भैंस चारा खा रही होती है वहां अगर बकरियां चारा खाने आ जाती है तो कुत्ता बकरियों को भगा देता है. कुत्ता महज 1 वर्ष का है और बीते 4 महीनों से भैंस की देखभाल कर रहा है. भैंस मालिक को भी कुत्ते पर पूरा भरोसा है और वह निश्चिंता से कुत्ते के भरोसे भैंस को खेतों में जाने देते हैं. दरअसल वैशाली जिले के लालगंज प्रखंड के रसूलपुर गांव में कुत्ते और भैंस के अद्भुत जोड़े की कहानी इन दिनों चर्चा में है. स्थानीय सीताराम सिंह के पुत्र ने 1 वर्ष पूर्व कहीं से एक कुत्ता लाया था और सीताराम सिंह के पास पहले से एक भैस थी. घर में कुत्ता आने के बाद से ही कुत्ता काफी वफादारी से घर की रक्षा में जुट गया था. वहीं बीते 4 महीनों से उसने भैंस के देखभाल की भी जिम्मेदारी किसी इंसान की तरह संभाल ली हैं जो अब कौतूहल का विषय बना हुआ है. कुत्ता नियमित दिन के 3:00 बजे लस्सी पकड़कर भैंस को चढ़ाने ले जाता है और फिर उसे शाम होते ही वापस ले आता है. भैंस को भटकने से भी रोकता है और भैंस का चारा दूसरे जानवर ना खाएं इसका भी ख्याल रखता है. यही नहीं कुत्ता भैंस को वहां लेकर आता है जहां भैंस के पीने का पानी रखी होती है. कुछ दिनों तक तो घर के लोगों ने चौकसी कर देखा कि कुत्ता करता क्या है लेकिन कुत्ते को पूरी जिम्मेवारी से भैंस की देखभाल करते देख घर के लोग भी निश्चिंत हो गए हैं. भैंस और कुत्ते के मालिक सीताराम सिंह का कहना है कि यह पूरे गांव में कौतूहल का विषय बना हुआ है. दोनों को देखने लोग आते हैं. वही गांव के ही सत्येंद्र कुमार सिंह कहते हैं कि इस कुत्ते और भैंस की जोड़ी से सीख लेने की जरूरत है.

बाइट – सीताराम सिंह, कुत्ता मालिक.

बाइट – सतेंद्र सिंह, स्थानीय.

Join us on:

Leave a Comment