पिछड़े समाज के सभी घटकों का सर्वे करते हुए आरक्षण देने की मांग

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

नगर बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में भाजपा नेता दिनेश गुप्ता के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिला अधिकारी से मिला। जिसमें नगर निकाय चुनाव को लेकर आयोग द्वारा किये गये सर्वे पर आपत्ति दर्ज कराते हुए उच्च न्यायालय के मार्गदर्शन के अनुसार ट्रिपल टेस्ट कराते हुए राजनीतिक रूप से पिछड़े समाज के सभी घटकों का सर्वे करते हुए उन्हें आरक्षण देने का मांग की गई। विदित हो कि ओबीसी यानी अन्य पिछड़ा वर्ग में दो सूची थी एनेक्सचर वन, एनेक्सचर टू नीतीश कुमार ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए एनेक्सचर एक को अति पिछड़ा का दर्जा दिया जिसमें सूची दो से भी कुछ जातियों को अति पिछड़ा में शामिल किया गया और उन्हें पिछड़ा वर्ग का सभी आरक्षण का हिस्सा दे दिया गया। पिछड़ा वर्ग जो अति पिछड़ा में शामिल नहीं थे वह अपने आरक्षण के लिए उच्च न्यायालय में गए न्यायालय से आदेश दिया गया। आप पिछड़ा वर्ग के सभी लोगों का राजनीतिक आर्थिक सामाजिक जांच करते हुए जो लोग पिछड़े हैं उन्हें चुनाव में आरक्षण दे। लेकिन सरकार सांकेतिक जांच के नाम पर बिहार के लोगों एवं उच्च न्यायालय को धोखा दे रही है। ताकि कोई न कोई उच्च न्यायालय में इसके खिलाफ अपील करें और चुनाव नहीं कराना पड़े।
इधर नगर बचाओ संघर्ष समिति यह मांग किया कि उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में अक्षरसह ट्रिपल टेस्ट के अनुसार सर्वे कराकर चुनाव का कार्य कराया जाये। ताकि अति पिछड़ा समाज के साथ-साथ पिछड़ा वर्ग के लोगों को भी आरक्षण मिल सके। इस शिष्टमंडल में संतोष खरवार उपाध्यक्ष, अमित कुमार ट्विंकल उपाध्यक्ष, सचिव संतोष कुमार गुप्ता नगर बचाओ संघर्ष समिति शामिल रहे।

Join us on:

Leave a Comment